Smart City Aligarh -रेल है पर रेलगाडी नहीं
पश्चिमि उत्तर प्रदेश से जुडने की राह देख रहे स्मार्ट सिटी अलीगढ के लोग
जितेंद्र सिंह | अलीगढ
आपको यह जानकर हैरानी जरूर होगी कि पश्चिमि उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों
के बीच बरसों से रेल की पटरियों का एक नेटवर्क अस्तित्व में है। लेकिन आज तक इन बडे और औद्यौगिक शहरों को रेल नेटवर्क के माध्यम से जोडने के लिए सुपरफास्ट मेल या एक्सप्रेस रेलगाड़ी की सुविधा नही की गई। नतीजतन आज भी लोग रोडवेज की बसों या अपने निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं जो कि बहुत महंगा भी है व बहुत समय लेता है।क्या है स्मार्ट सिटी अलीगढ की समस्या
आइए इस समस्या को विस्तार से समझते हैं। सबसे पहले बात करते हैं स्मार्ट सिटी अलीगढ की जो अपने ताला उद्योग व मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए विश्वविख्यात है। यहां पढाई करने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। और यहां से लोग व्यापार व काम के सिलसिले में रोजाना आस पास के शहरों का सफर करते है। लेकिन यदि स्मार्ट सिटी अलीगढ से आपको आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफफरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बिजनौर या हरिद्वार जाना हो तो आप को रोडवेज बस या प्रईवेट टेक्सी की सुविधा ही लेनी होगी। ऐसा नही है कि अलीगढ से इन सभी रूट पर जाने के लिए रेलवे लाइन ना हो। और जो एक आध ट्रेनें इस रूट पर चलती हैं वे या तो पैंसेंजर गाडी हैं या एक आध साप्ताहिक एक्सप्रेस । जो अलीगढ से मुरादाबाद तक के 150 किमी के सफर को पूरा करने में 5 से 6 घंटें लगाती है।यही हाल मेरठ व बरेली रूट पर भी है। मेंरठ से अलीगढ के लिए एक मात्र संगम एैक्सप्रेस है जो चार घन्टे में अलीगढ पहुचती है व वापसी में इसका समय सुबह के तीन बजे हैं। या इसके अलावा एक साप्ताहिक ट्रेन चलती है जो उधमपुंर से सूबेदार्रंगंज के बीच चलती है। ऐसे ही अलीगढ से बरेली के लिए दिन में तीन पैसेजर गाडियां चलती है जो साढें छह सात घंटे लगाती है। और दो सामाहिक ट्रेनें है दादर बरेली व इंदौर बरेली वो भी सप्ताह में एक दिन।
रेल बजट में स्मार्ट सिटी अलीगढ की उपेक्षा
पिछले चालीस सालों में इस रूट के बारे में कभी कोई योजना नहीं बनाई गई। पश्चिमि उत्तर प्रदेश खासकर के अलीगढ हमेंशा से ही रेलवे मंत्रालय की उपेक्षा का शिकार रहा है। क्योंकि रेल बजट की योंजनाऐं सिर्फ बिहार के लोंगों को ध्यान में रख कर बनाई जाती रही हैं। हर साल रेल बजट में ज्यादातर नई रेलगाड़ियां या तो बिहार के किसी छोटे से शहर के लिए होती है या वहां से होकर गुजरतीं। लेंकिन पिछले कुछ वर्षों में रेल बजट में स्मार्ट सिटी अलीगढ को वेस्ट यूपी के दूसरे शहरों से जोडने के लिए कोई इंटरसिटी ट्रेन नही दी गई और तो और एक लम्बे समय से स्मार्ट सिटी अलीगढ के व्यापारीयों की दक्षिण भारत के लिए एक सीघी रेल सेवा की मांग को भी अनदेखा किया गया। और ना ही कुछ खास ट्रनों के ठहराव किए गए। इस परियोजना के बिना अलीगढ को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अघूरा ही लगता है।
ग्रीन आगरा को भी रेल नेटवर्क की दरकार
अब बात करते हैं ग्रीन आगरा की जो पश्चिमि उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख केंद्र है जहां पूरे साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है। लेकिन यहां से मेरठ. मुजफफरनगर. ,हरिद्वार या बरेली जाने के लिए कोई सीधी रेल सेवा नही है। इसके लिए वाया दिल्ली ही जाया जा सकता है जो बहुत लम्बा पडता है। जबकि आगरा से हरिद्वार वाया एत्मादपुंर , अलीगढ , खुर्जा , बुलंदशहर व मेरठ के रास्ते जाया जा सकता है। और मजे की बात तो यह है कि अलीगढ से मेंरठ जाने के लिए पहले से ही वाया खुर्जा ब्रांच लाइन मौजूद है और अलीगढ से आगरा बिना टूडला जाऐ भी जाया जा सकता है।। लेकिन आज तक इन षहरों के बीच कोई एक्सप्रेस ट्रेन या इंटरसिटी नही चलाई गई । जबकि इस रूट पर हर घंटे रोडवेज की एक बस सेवा है लेकिन फिर भी या़त्रयों की कमी नही।
क्या हो सकता है इस समस्या का समाघान
आइऐ हम समस्या कों हल करने के लिए रेलवे को कुछ सुझाव देते है। इस योजना को पूरा करने के लिए ग्रीन आगरा के फोर्ट स्टेशन, राजा मण्डी या सिटी स्टेशन को विकसित इन नए रूटों को पर निम्न रेल सेवाऐं दी जा सकती है ।
श्रेणी - अनारक्षित , सेकेण्ड सीटिंग, एसी चेयरकार
|
क्र, सं,
|
कहां से कहां तक
|
ठहराव
|
|
1 |
आगरा फोर्ट -हरिद्वार इंटरसिटी
|
अलीगढ, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ, मुजफफरनगर, रूढकी
|
|
2 |
आगरा फोर्ट-देहरादून इंटरसिटी
|
अलीगढ, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ, मुजफफरनगर, सहारनपुर
|
|
3 |
आगराफोर्ट-काठगोदाम इंटरसिटी
|
अलीगढ. नरौरा, बहजोई, चंदौसी, मुरादाबाद, रामपुर, रूद्रपुर सिटी, लालकुआं, हल्दवानी
|
|
4 |
आगरा़ फोर्ट- पीलीभीत - टनकपुर इंटरसिटी |
अलीगढ. नरौरा, बहजोई, चंदौसी, बरेली, इज्जतनगर, टनकपुंर, पीलीभीत, खटीमा
|
|
5 |
आगरा फोर्ट- कोटद्वार इंटरसिटी
|
अलीगढ, खुर्जा , हापुड, गजरौला, बिजनौर, नजीबाबाद
|
|
6 |
आगरा फोर्ट- ऋशिकेश इंटरसिटी |
अलीगढ, खुर्जा , हापुड, गजरौला, बिजनौर, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार
|
|
7 |
मथुरा जं - बरेली जं
|
हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं
|
|
8 |
अलीगढ - फर्रूखाबाद इंटरसिटी
|
टूण्डला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी
|
इस योजना से किस को होगा लाभ
1 यदि उपरोक्त रूट पर इंटरसिटी ट्रेनें चलाई जाती है तो पश्चिमि उत्तर प्रदेश के शहरों के मध्य रोजाना यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी।
2 इससे ना सिर्फ समय और पैसों की बचत होगी बल्कि व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।
3 इससें उत्तराखण्ड के लोंगों को पश्चिमि उत्तर प्रदेश के साथ साथ दक्षिण भारत जाने के लिए दिल्ली से होकर जाने की जरूरत नही पडेगी।
4 आगरा से नैनीताल मसूरी या चार धाम की यात्रा करने वालों को भी आसानी होगी और पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।
एक और सुझाव:
यूपी का हाथरस, मथुरा-आगरा-झांसी-इंदौर और बयाना-कोटा-राजस्थान (अलवर-डीग या भरतपुर होकर) के रास्ते दक्षिण भारत से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यह कासगंज और सिकंदरराऊ के रास्ते बरेली से और फर्रुखाबाद और कन्नौज रेल रूट के ज़रिए कानपुर से भी जुड़ा है। शहर में लगभग पाँच रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें एक जंक्शन भी शामिल है। अगर जंक्शन स्टेशन को बरेली रेल रूट से जोड़ दिया जाए, तो अलीगढ़ स्टेशन को कासगंज, बदायूँ, बरेली, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर, इलाहाबाद और यहाँ तक कि लखनऊ के लिए एक और ब्रांच रेल रूट मिल जाएगा, और इसके लिए मुख्य हावड़ा लाइन का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा। बस हाथरस जंक्शन और हाथरस रोड स्टेशनों को आपस में जोड़ना होगा। इसके अलावा, शहर के हाथरस किला स्टेशन को भी मथुरा-बरेली लाइन से जोड़ा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो अलीगढ़ से बदायूँ-कासगंज होते हुए बरेली और कासगंज-फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर तक जुड़ने के लिए एक वैकल्पिक रूट मिल जाएगा। यहाँ तक कि जयपुर-अजमेर-अहमदाबाद रूट को भी अलीगढ़ से जोड़ा जा सकता है और इन रूटों पर इंटरसिटी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इससे नई रेल लाइनें बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए बिना सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
#AMU #Aligarhjunction #Greenagra #Smartcityaligarh #Aligarhnews #Uttarpradeshnews ##Agranews #Westupnews #Harigarhsamachar #VPLNews #Dainikjagranaligarh #Amarujalaaligarh #Koil #HindustanAgra #Hindustanaligarh #Aligarhsamachar #Aligarhnews #AMU #AMUnews #Aligarian #Agranews #Aligarhdevelopment #Smartcity #UPnews #Railnews #Koilnews #WesternUP #WesternUPnews #Railwayminister #MOSRailwayss #Indianrailways #Northernrailways #Allahabaddivision #Railwaysamachar #Railwaynews #Indianrailways @Ashwanivaishnav #Ashvanivaishnav #trending #Trendingnews @UPCMO #UPCMO
Epa1 Railwayboard Railway Board LM(PA) Railway Board Northern Railway Indian Railways Indian Railways SpaceCamp Office Hon'ble Minister for Railways Ministry of Railways NARESH RAM Ministry of Railways DDLML2 Railway Board LM(PA) Railway Board Northern Railway Operating Planning CME Planning S.C.Railway /SC





Comments
Post a Comment