डोगरी को पहचान दिलाने वाले पूर्व सैनिक से सिंगर बने कांगडा के फौजी भाई अजय से ख़ास मुलाकात
जितेंद्र सिंह | अलीगढ़
सूचना क्रांति की सबसे बडी सैगात है सोशल मीडिया जो सूचना और संचार के माध्यम से कहीं बढ़कर आज एक वैकल्पिक मंच बन कर ऐसे लोगों की आवाज़ बन गया है जिन्हें कभी सुना नहीं गया। हिमाचल प्रदेश के कांगडा ज़िले के एक छोटे से पहाडी गांव बल्दोआ के रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो एक दिन इतने फेमस हो जायेंगे कि बॉलीवुड सिंगर उनके लोक गीतों को अपने कॉनसर्ट्स में गाऐंगे और लोगों को नचाऐंगे। यकीन नही होता ना। लेकिन ऐसा हुआ है।
फौजी भाई अजय का परिचय
हमारे ब्लॉग कलर्स ऑफ इण्डिया पर आज हम जिन के बारे में बात करेंगे वो हैं डोगरी गायक फौजी भाई अजय जिन्हें लोग फौजी भाई के नाम से भी जानते है। अभी कुछ दिनो पहले ही उनका एक गाना आया था जो काफी पॉपुलर हुआ। गाने के बोल थे सुरमा निमा निमा । उनका ये गाना इंटरनेट पर लोगों को इतना पंसद आया कि लोग तो लोग यहां तक की सोशल मीडिया इनफलुऐंसर्स व फिल्म सेलेब्रेटी भी इस गीत पर रील्स बना कर इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगे। इससे पहले वे रातों रात अपने एक और गीत नारा वे तू दो दो रखियां से भी काफी चर्चा में थे। और यह गीत भी काफी पॉपुलर हुआ। हालांकि नारा से पहले भी वे दौ और गाने रिलीज़ कर चुके थे पर उन्हें असली पहचान इसी गाने से।मली ओर सुरमा गीत ने तो इनकी सफलता में चार चांद लगा दिए।
![]() |
| A still from the album Surma by dogri singer Fauji Bhai Ajay |
फौजी भाई अजय को कैसे मिला एल्बम बनाने का मोटिवेशन
![]() |
| Fauji Bhai Ajay |
फर्श से अर्श तक का सफर
फौजी भाई अजय ने शरूआत यूटयूब चैनल से की जहां वो भजन वगैरह पोस्ट किया करते थे लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। क्योकि वे फौज से आऐ थे और उन्हें सोशल मीडिया का ज्यादा ज्ञान नही था। फिर एक दिन किसी ने उन्हे एक सोशल मीडिया इनफलुऐंसर तनुजा शर्मा के बारे में बताया । तनुजा इन के जीवन में फरिश्ता बन कर आईं । जिसे वो आपनी छोटी बहन की तरह मानते है। तनुजा ने उन्हें न सिर्फ सेशल मीडिया के गुर सिखाऐ बल्कि उनके चैनल को आगे बढ़ने में भी उनकी मदद की। उनके लिए इस नई राह पर चलना इतना आसान नही था। उन्हें गाने की रिकॉर्डिंग के लिए जम्मू जाना पडता । क्यांकि उनके आस पास कहीं पर साउन्ड स्टूडियो नही थे। इसके अलावा उनके गीतों का वीडियो बनाना भी उनके लिए एक बहुत बडी चुनौती थीं। इसके लिए उन्होने कपिल ब्रदर्स का सहारा लिया। कदम कदम पर मुश्किलें आतीं गई लेकिन उन्होने कभी हार नही मानी और आगे बढ़ते गए। आखिरकार उन्हे सफलता मिली अपनी तीसरी एल्बम नारा से। अजय अपनी सफलता का सारा श्रेय बहन तनुजा और अपनी पत्नी रमना वशिष्ट को देते हैं।
![]() |
| Fauji Bhai Ajay with his wife Ramna |
Clipping from his latest release song Faujia
फौजी भाई अजय का डोगरी के प्रति प्रेम
कमाल की बात तो ये है कि फौजी भाई को अपनी मां बोली यानी डोगरी भाषा से विशेष प्रेम है। और वो सिर्फ डोगरी में ही गाते हैं। डोगरी भाषा का दायरा बहुत बडा नही है। लेकिन फिर भी जम्मू , पंजाब के कुछ ज़िलों , और हिमाचल के पश्चिमी भाग में ये आज भी बोली जाती है। ये पंजाबी की ही एक बोली है इसलिए इसमें और पंजाबी में काफी समानताऐं हैं। डोगरी गीतों मे आपको पहाडों की लोक संस्कृति परिवार की खटटी मीठी नोकझोंक और रिश्तों की मिठास देखने को मिलेगी जो इसे बाकी भाषाओं के लोक गीतों से अलग बनाती है। बहुत कम लोग हैं जिन्होने डोगरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाई है। फौजी भाई इसके लिए बधाई के पात्र है। शायद यही वजह है जहां एक ओर पेशेवर गायकों की भरमार होते हुए भी लोग अपनी मिटटी से जुडे़ इस लोक गायक को इतना पसंद कर रहे है।
(गायक अजय शर्मा से हुई बातचीत पर आधारित)
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सुनिये अपने पसंदीदा डोगरी गायक फौजी भाई अजय कें पॉडकस्ट को।
Click the link below to listen to the Podcast with फौजी भाई Ajay:
https://open.spotify.com/episode/1cFPcb5cBl3nLkbHk9q3rHsi=WElK1UWqTlqLRDI6aAb5yw
#Faujibhaiajay #Tanujasharma #himachaligirl #surma #naara #kapilbrothers #kapilmusicstudiojammu #Dogrifolkmusic #Dogri #Dogrisongs #tanujavlogging444 #Himachaliculture #Himachalisongs #Duggar #Himachalifolksongs #Dogrifolkmusic #Surmanimanima #Trending #Trendingnews #Dogrinews #Viralvideos #Viralnews #Viral






Comments
Post a Comment