मोबाईल स्कैमर्स का मिशन फेल करने को दिल्ली पुलिस ने अपनाया स्पाई लुक | जागरूक करने के इस अनूठी पहल का लोग कर रहे दिल खोल कर स्वागत
जितेंद्र सिंह | अलीगढ़
हिंदी फिल्मों के कुछ ट्रेंड्स कभी कभी इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि उनका जादू लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगता है। रनबीर सिंह की फिल्म धुरंधर पहले दिन से ही चर्चा में बनी हुई थी उपर से रनबीर सिंह के स्पाई लुक ने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। जिसे देखो वो उस स्पाई लुक को कॉपी कर वीडियो बनाने पे लगा हुआ है। कहां से आते है ये लोग जिनके पास ऐसे काम करने के लिए इतना समय है।खैर बात उन लोंगों कि नही है बात है दिल्ली पुलिस के एक नए कारनामे की जिसकी तारीफ आजकल लोग कर रहे है।
हिंदी फिल्मों के ये ट्रेंड्स कभी कभी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं जो मिसाल बन जाते है। ऐसा ही कुछ देश की राजधनी दिल्ली में हुआ। दिल्ली पुलिस नें मोबाईल पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए रनबीर सिंह के स्पाई अंदाज में एक वीडियो जारी किया है जो आजकल सुर्खियां बटोर रहा है।
https://www.instagram.com/reels/DSXm0lTklD9/
इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो का टाईटल है "डे वन एज़ स्कैमर्स" । इस वीडियों में दिखाया गया है कैसे मोबाईल स्कैमर्स अनजान लोगों को अपना शिकार बनाते है। ये स्कैमर्स मोबाईल में ऐंटी वायरस ऐप डाउनलोड करने के बहाने बातों बातों में उनसे एक ओटीपी मंगवाते हैं उस ऐप को डाउनलोड करने के लिए । लेकिन वो ओटीपी उनके स्कैम का हिस्सा होता है और थोडी ही देर में आपके अकाउंट से पैसे साफ हो जाते हैं। रील इसे सिंपल और सीधे मुद्दे पर रखती है। मैसेज साफ है... किसी के साथ भी OTP या पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें, चाहे कुछ भी हो जाए...ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वाईरल हो रही है। और लोग दिल्ली पुलिस की इस मुहिम का दिल खोल कर समर्थन कर रहे है। एक यूज़र ने कहा कि "दिल्ली पुलिस इंस्टाग्राम का सही इस्तेमाल कर रही है है -सैल्यूट"। तो वहीं दूसरी यूज़र ने कहा कि "दिल्ली पुलिस इज़ द बेस्ट"।
https://www.youtube.com/watch?v=lGhLWJcfSsE
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने कोई मैसेज देने के लिए पॉपुलर कल्चर का इस्तेमाल किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर के एक डांस सीक्वेंस पर आधारित एक वीडियो शेयर किया था। इस क्लिप का मकसद ड्रग्स के इस्तेमाल के बारे में जागरूकता फैलाना था। जो सीन और ट्रेंड लोग पहले से जानते हैं, उनका इस्तेमाल करके पुलिस गंभीर मैसेज को ज़्यादा आसानी से समझने लायक बनाती है। यह फॉर्मल या उपदेश जैसा नहीं लगता; यह बस उस तरह के कंटेंट में फिट बैठता है जो लोग पहले से ही अपने सोशल मीडिया पर देख रहे हैं।रेगुलर पोस्ट की तुलना में ट्रेंडिंग रील्स पुलिस को यूज़र्स तक ज़्यादा कैज़ुअल तरीके से पहुंचने का मौका भी देती हैं।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई और जल्द ही ऑनलाइन पॉपुलर हो गई। रिलीज़ के तुरंत बाद, फिल्म के सीन, डायलॉग और गाने सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने लगे। फिल्म का सबसे खास गाना श्शेर.ए.बलूच FA9LA जिसे बहरीन के रैप आर्टिस्ट फ्लिपेराची ने कंपोज़ किया है फिल्म के असर में अहम भूमिका निभाता है।
धुरंधर जैसी सफल फिल्मों के संवाद व ट्रेंडंग स्टाईल का इस्तेमाल कर एक बडी संख्या में दर्शकों तक पहुंचा जा सकता है और एक लम्बे समय तक इस आभासीय दुनिया में हो रही बातचीत या विचार विमर्श का हिस्सा बना जा सकता है । और अगर ये कार्य लोंगों की भलाई के लिये हो और लोगों को इसी बहाने जागरूक किया जा सके तो इसमें बुराई क्या है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
https://qr.ae/pCUSX9
#DelhiPolice
#Dhurandhar
#Viralreels
#Trendingreels
#Dhurandharspylook
#Spylook
#TrendingReel
#IGDelhi
#trending
#instareel
#mobilescam
#RanveerSingh
#Akshaykhanna
@Ranveer Singh @Commissionar Delhi @IGDelhi @Delhipolice @Ranveer Singh,
https://www.instagram.com/reel/DSXm0lTklD9/?utm_source=ig_web_copy_link




Comments
Post a Comment