2026 में एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने व रोमांचित करने की तैयारी में बॉलीवुड
जितेंद्र सिंह। अलीगढ़
साल 2026 हम सब के लिए बहुत सी उम्मीदें लेकर आया है। बॉलीवुड भी इस साल कुछ धमाकेदार फिल्में रिलीज़ करने की तैयारी में है। इस साल फिल्मों में दर्शकों को इंटेंस मिलिट्री ड्रामा से लेकर हल्की.फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। । जनवरी का महीना हर साल बॉक्स ऑफिस के लिए एक अहम महीना होता है। क्योंकि इसमें नए साल की भावना के साथ साथ देश भक्ति अपने शबाब पर होती है।आइये जनवरी में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड की फिल्मों पर एक नज़र डालते हैं।
रिलीज़ डेट 1 जनवरी
कास्ट- अगस्त्य नंदा , धर्मेंद्र , जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया
साल की शुरुआत श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक बायोपिक वॉर ड्रामा इक्कीस से हो रही है। यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन को दिखाती है जिन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं । जिनका साथ दिग्गज दिवंगत धर्मेंद्र और समीक्षकों द्वारा सराहे गए जयदीप अहलावत दे रहे हैं।हालांकि सम्भ्वत ये फिल्म दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म हो । ओटीटी पर लोकप्रियता के झण्डे गाढ़ने वाली सीरीज़ पाताल लोक से चर्चा में आए जयदीप अहलावत पिछले एक दशक से फिल्मों में कई छोटी मोटी भूमिकायें कर के अपनी एक अलग पहचान बनानें में कामयाब हुए है। राघवन की बारीकी से कहानी कहने की प्रतिष्ठा को देखते हुए यह फिल्म भारतीय सैन्य इतिहास को एक ज़मीनी और तकनीकी रूप से पर्दे पर एक नए कलेंवर व अंदाज़ में प्रस्तुत करेगी।
रिलीज़ डेट 16 जनवरी
कास्ट - पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा , शालिनी पांडे
रिलीज़ डेट 16 जनवरी
कास्ट- वीर दास, मोना सिंह, मिथिला पालकर , शारिब हाशमी
रिलीज़ डेट- 23 जनवरी
कलाकार- सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मोना सिंह






Comments
Post a Comment