मिलिए पंजाब की एक उभरती गायिका सुहानी खान से

 जितेंद्र सिंह | रेवा दुग्गल | हैरी दरोच | फ़गवाड़ा | पंजाब

उपरवाला जब किसी पर महरबान होता है तो वह उसे विलक्षण प्रतिभाओं से नवाज़ता है। ऐसी ही एक विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं पंजाब के कपूरथला ज़िले के छोटे से कस्बे फ़गवाड़ा की रहने वाली सुहानी खान। जिसकी आवाज़ की मिठास सीधे दिल में उतर जाती है । सोलह साल की छोटी सी उम्र में मुश्किल से मुश्किल बंदिशों को सहजता से निभा लेना उसके लिए बच्चों का खेल है। 

Punjabs new singing sensation Suhani Khan with a trophy in Phagwara

सुहानी का बचपन और संगीत की शुरुआत

फगवाड़ा के कमला नेहरू स्कूल में बारहवीं की छात्रा सुहानी ने , गुडडे गुडियों से खेलेने की उम्र में हारमोनियम को अपना दोस्त बना लिया। जिस उम्र में बच्चे बोलना सीखते हैं उस उम्र में सुहानी ने गाना गाना सीखना षुरू कर दिया । सुहानी को आज भी याद है जब घर पर कोई महमान आते तो वे उसे गाने के लिए ज़रूर कहते लेकिन तब उसे सुरों की समझ नही थी और वो कुछ भी गा दिया करती। लोग इस पर बहुत हंसते लेकिन वे उसके साहस व आत्मविश्वास से बहुत प्रभावित होते। 

Punjabs upcoming singing sensation Suhani Khan during recieving an award in Jallandhar
Suhani Khan receiving an award in Jallandhar


कहते हैं कि हीरे की परख जौहरी को ही होती है। सुहानीे के इसी आत्मविश्वास व हुनर को पहचाना उसके स्कूल के म्यूजिक टीचर अवतार सर ने। जिन्होने ना सिर्फ उसके सपनो को पंख दिए बल्कि उूॅंची उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहित भी किया। 

Punjabs new singing sensation Suhani Khan with her music teacher Avtar Sir after winning a singing competition in Phagwara
Suhani Khan with her music teacher & Guru Avtar Sir

फिर क्या था, सुहानी ने पूरी मेहनत व लगान के साथ संगीत सीखा। और बडे से बडे मंच पर अपनी आवाज़ के जादू से सबको हैरान कर दिया। वो जिस भी प्रतियोगिता में जाती खाली हांथ नही लौटती।  लेकिन उसकी इस सफलता के पीछे उसकी कडी मेहनत से कहीं ज्यादा उसका त्याग भी है। सुहानी बताती है कि प्रतियोगिताओं में जाने के लिए उसे घंटों रियाज. करना पडता है ,जिससे उसकी पढाई पर भी असर पडा है। लेकिन उसके परिवार खासकर के सुहानी के पिता के सहयोग ने इसे सम्भव बना दिया। 

Punjab;s singing sensation Suhani Khan with her father during annual function of her school in Phagwara
Suhani Khan with her father

सुहानी खान को मिला एल्बम में गाने का पैहला मौका 

फिर एक दिन सुहानी को एक अध्यात्मिक एलबल में पंजाब के मषहूर गायक आर के मेंहंदी के साथ कृपा तेरी राजा जी, शबद गाने का आॅफर आया जिसने सुहानी को एक गायक के रूप में पहचान दिलाई।



सुहानी द्वारा गाये शबद को सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें।

सुहानी खान का पंजाबी  लोक संगीत के प्रती गहरा जुडाव

इस कलाकर को खास बनाती है इसकी मासूमियत। जहां आज हर दूसरा गायक बालीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उतावले हैं वही एक सुहानीे है जिसे पंजाब की लोक संगीत के आगे कुछ भी अच्छा नही लगता। वो अपनी जमीन से जुडे रहना चाहती है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि जब सुहानी को हिंदी गाना गाने के लिए कहा गया तो वो बमुश्किल एक गाना याद कर पाई जिसे वो गा सके। और वो आज तक किसी सिंगिंग टैलेंट प्रोगा्म में भाग लेने के लिए बिल्कुल भी रूचि नही रखती। 

इस उभरती हुई प्रतिभा को अवष्यक्ता है तो एक बडे मंच की जहां वो अपनी आवाज़ के जादू से सबका दिल जीेत सके। लेकिन वो दिन दूर नही जब सुहानी का नाम पंजाब की म्यूजिक इंण्डस्ट्री में बडे ही अदब से लिया जाएगा ं

सुहानी खान का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://qr.ae/pCOkBA


#Punjabinews #Trendingnews #Viralvideos #Trending #Suhanikhan #Punjabipop #Punjabisinger #Punjabifolk #Punjabiculture #Punjabisong #Viral #SKKhan #Khansahib #Phagwaranews #Kapurthalanews #Jallandharnews #Punjabtoday #Kamlanehruschool KNPSPhagwara 

Comments

Post a Comment