मिलिए पंजाब की एक उभरती गायिका सुहानी खान से
उपरवाला जब किसी पर महरबान होता है तो वह उसे विलक्षण प्रतिभाओं से नवाज़ता है। ऐसी ही एक विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं पंजाब के कपूरथला ज़िले के छोटे से कस्बे फ़गवाड़ा की रहने वाली सुहानी खान। जिसकी आवाज़ की मिठास सीधे दिल में उतर जाती है । सोलह साल की छोटी सी उम्र में मुश्किल से मुश्किल बंदिशों को सहजता से निभा लेना उसके लिए बच्चों का खेल है।
सुहानी का बचपन और संगीत की शुरुआत
![]() |
| Suhani Khan receiving an award in Jallandhar |
| Suhani Khan with her music teacher & Guru Avtar Sir |
फिर क्या था, सुहानी ने पूरी मेहनत व लगान के साथ संगीत सीखा। और बडे से बडे मंच पर अपनी आवाज़ के जादू से सबको हैरान कर दिया। वो जिस भी प्रतियोगिता में जाती खाली हांथ नही लौटती। लेकिन उसकी इस सफलता के पीछे उसकी कडी मेहनत से कहीं ज्यादा उसका त्याग भी है। सुहानी बताती है कि प्रतियोगिताओं में जाने के लिए उसे घंटों रियाज. करना पडता है ,जिससे उसकी पढाई पर भी असर पडा है। लेकिन उसके परिवार खासकर के सुहानी के पिता के सहयोग ने इसे सम्भव बना दिया।
![]() |
| Suhani Khan with her father |
सुहानी खान को मिला एल्बम में गाने का पैहला मौका
फिर एक दिन सुहानी को एक अध्यात्मिक एलबल में पंजाब के मषहूर गायक आर के मेंहंदी के साथ कृपा तेरी राजा जी, शबद गाने का आॅफर आया जिसने सुहानी को एक गायक के रूप में पहचान दिलाई।
सुहानी द्वारा गाये शबद को सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें।
सुहानी खान का पंजाबी लोक संगीत के प्रती गहरा जुडाव
इस कलाकर को खास बनाती है इसकी मासूमियत। जहां आज हर दूसरा गायक बालीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उतावले हैं वही एक सुहानीे है जिसे पंजाब की लोक संगीत के आगे कुछ भी अच्छा नही लगता। वो अपनी जमीन से जुडे रहना चाहती है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि जब सुहानी को हिंदी गाना गाने के लिए कहा गया तो वो बमुश्किल एक गाना याद कर पाई जिसे वो गा सके। और वो आज तक किसी सिंगिंग टैलेंट प्रोगा्म में भाग लेने के लिए बिल्कुल भी रूचि नही रखती।
इस उभरती हुई प्रतिभा को अवष्यक्ता है तो एक बडे मंच की जहां वो अपनी आवाज़ के जादू से सबका दिल जीेत सके। लेकिन वो दिन दूर नही जब सुहानी का नाम पंजाब की म्यूजिक इंण्डस्ट्री में बडे ही अदब से लिया जाएगा ं
सुहानी खान का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://qr.ae/pCOkBA
#Punjabinews #Trendingnews #Viralvideos #Trending #Suhanikhan #Punjabipop #Punjabisinger #Punjabifolk #Punjabiculture #Punjabisong #Viral #SKKhan #Khansahib #Phagwaranews #Kapurthalanews #Jallandharnews #Punjabtoday #Kamlanehruschool KNPSPhagwara





Good
ReplyDeleteVery informational 👍🏻
ReplyDelete